BREAKING NEWS
BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2024, 12:16 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बरूखेड़ा और काली अंधेरी रात, जब किसान के खेत में बने बाड़े में हुई ये घटना तो मच गई अफरा-तफरी, पड़ोसी खेत मालिक पर लगाया आरोप, सूचना मिलते ही दौड़े आला अधिकारी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नीमच के बरुखेड़ा में एक खेत के बाड़े में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात आग लग गई। इस हादसे में चार गायों की मौत हो गई, जबकि दो गाय झुलसने से गंभीर रूप से घायल हो गई, जिनका इलाज जारी है। घटना में बाड़े में रखा हुआ भूसा और सामान भी जलकर खाक हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिटी थाना क्षेत्र के गांव बरुखेड़ा के हाईवे पर गांव के मदन और जसवंत दो भाइयों का खेत है। जहां उन्होंने बाड़ा बनाकर पशुओं के खाने के लिए भूसा भरा हुआ था और यहीं पर पशुपालन के लिए 6 गायों को भी रखा था। आरोप है कि पड़ोसी खेत मालिक ने खेत की मेड़ पर गुरुवार रात को आग गई थी। जिसके बाद आग धीरे-धीरे पड़ोसी जसवंत और मदन के बाड़े तक पहुंच गई। जिससे वहां बंधी हुई 6 मेंसे 4 गायों की जलने से मौत हो गई। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने मदन और जसवंत को दी। जिस पर वे मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई।

2 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू-
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वही पीड़ित की शिकायत पर घटना का आकलन करने शुक्रवार सुबह पटवारी और पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे। अब पंचनामा बनाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE