BIG NEWS : रीवा की अंशिका मिश्रा, विदिशा की मुस्कान दांगी ओवरऑल टॉपर:इस साल 64.49 प्रतिशत रहा रिजल्ट, आर्ट में जयंत यादव अव्वल

April 24, 2024, 4:54 pm




भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल 64.49 प्रतिशत नियमित और 22.46 प्रतिशत प्राइवेट स्टूडेंट पास हुए हैं। मैथ्स-साइंस स्ट्रीम में अंशिका मिश्रा (493) और मुस्कान दांगी (493) ने ओवरऑल टॉप किया है। वहीं, शाजापुर के जयंत यादव ने आर्ट स्ट्रीम में 500 में से 487 अंक हासिल किए हैं। जयंत सहारा पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। मुस्कान दांगी विदिशा की रहने वाली हैं। वे सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा हैं। रीवा की अंशिका मिश्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। रेगुलर स्टूडेंट्स में 60.55% लड़के जबकि 68.43% लड़कियां पास हुई हैं। इस बार का रिजल्ट पिछले साल से बेहतर रहा है। 2024 का रिजल्ट 64.49% रहा है जबकि 2023 में यह 55.26 प्रतिशत था। स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने परिणाम जारी किया। रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की वेबसाइट और MPBSE MOBILE APP पर देख सकते हैं। 12वीं की बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चली थीं। प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 7,501 परीक्षा केंद्रों पर 8 लाख 57 हजार स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP