BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2024, 11:50 am
BIG NEWS : बिना काम किए झूठा क्रेडिट ले रहे हैं संसदीय क्षेत्र के जिम्मेदार- डॉ संपत स्वरूप जाजू, पूर्व विधायक ने नीमच-कोटा रेल लाइन के सर्वे को लेकर उठाए सवाल, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। बिना काम किए झूठा क्रेडिट ले रहे हैं संसदीय क्षेत्र के जिम्मेदार उक्त आरोप लगाते हुए नीमच विधानसभा से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ सम्पत स्वरूप जाजू ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह कथन संसदीय क्षेत्र के जिम्मेदार सांसद सुधीरजी गुप्ता पर श्रेष्ट बैठता हैं। 
जाजू ने कहा कि उपरोक्त कथन का श्रेष्ट उदाहरण नीमच-कोटा नई रेल लाइन के फ़ाइनल सर्वे के लिये स्वीकृत राशि हैं। कृपया रेल्वे बोर्ड के आदेश को गंभीरता से पढ़िये सांसद की स्थिति स्पष्ट हो जाती हैं कि उन्होंने इस सर्वे के लिये क्या प्रयास किये। जो भी पत्राचार किया हैं वह पश्चिम-मध्य क्षेत्र के महाप्रबंधक ने विगत एक वर्ष के बीच किया और फ़ाइनल सर्वे के लिये धनराशि स्वीकृति का अनुरोध रेल्वे बोर्ड से किया। पहला पत्र 31 मार्च 2023 और दूसरा 20 फरवरी 2024 को लिखा जिस पर कार्यवाही करते रेल्वे बोर्ड ने पांच करोड़ तीन लाख पच्चीस हज़ार रूपए स्वीकृत दिनांक 27 फरवरी 2024 को किए। 
पूर्व विधायक डॉ जाजू ने कहा कि मंदसौर-नीमच क्षेत्र के सांसद इस रेल लाइन के सर्वे का श्रेय ले रहे हैं। वे कृपया क्षेत्र के लोगो को जानकारी से अवगत करायेंगे कि मंदसौर-नीमच विगत एक वर्ष में नीमच-कोटा रेल लाइन के फ़ाइनल सर्वे के लिये सांसद ने कब-कब पत्राचार किया और रेल मंत्रालय ने उनके पत्र के उत्तर में क्या जवाब दिया। क्षेत्र के लोगो को पत्राचार की जानकारी से अवगत कराने का कर्तव्य और दायित्व बनता हैं। सांसदजी को अगर जानकारी होती तो वे नीमच रेल्वे स्टेशन पर प्रधानमंत्रीजी के वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में इस नीमच-कोटा रेललाइन के फ़ाइनल सर्वे के बारे बढ़चढ़ कर घोषणा करते। नीमच ज़िले के लोग अब सांसदजी के भ्रमित करने वाली कार्यशैली और श्रेय लूटने की कार्यशैली को समझ गए हैं। जानकारी के लिये यूपीए की मनमोहनजी की सरकार ने तत्कालीन सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजनजी की अनुशंसा पर सात करोड़ रुपये से अधिक की राशि नीमच-कोटा रेल लाइन के सर्वे के लिये स्वीकृत की थी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE