BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2024, 12:36 pm
BIG NEWS : मंदसौर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी गुप्ता ने जावरा शहर में किया तूफानी जनसम्पर्क, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत, पढ़े पवन धाकड़ की खबर   

Share On:-

जावरा। भारतीय जनता पार्टी के जावरा-मंदसौर-नीमच लोकसभा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता ने रविवार को जावरा नगर में जनसम्पर्क कर मतदाताओं का आर्शीवाद मांगा। जनसंपर्क के दौरान भाजपा उम्मीदवार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में भारत ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। मोदी के नेतृत्व में भारत का मान और सम्मान दोनों ही बड़ा है। आज दुनिया के देशों के साथ भारत के रिश्तों में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। भारत कई मामलों में आज दुनिया के देशों की अगुवाई कर रहा है। मोदी सरकार की सशक्त विदेश नीति का ही नतीजा है कि दुनिया के कई देश बहुत सारे क्षेत्रों में भारत की अगुवाई को स्वीकार कर रहे हैं। मालदीव जो भारत को आंख दिखाने की कोशिश चीन की शह पर कर रहा था अब उसके भी पसीने छूट रहे हैं। यही मोदी की ताकत है व हर देशवासी को अपने प्रधान पर गर्व है। उन्होंने 13 मई को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जनता से आग्रह किया।
जन सम्पर्क के दौरान विधायक डॉ पाण्डेय ने कहा कि 70 साल बाद देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला जिसने जनसंघ के विचारों व संकल्पों को पूरा करने में कोई कसर नही छोड़ी। धारा 370 हटाकर कश्मीर में तिरंगा लहराया, सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार एवं सर्वोच्च न्यायालय का आदेश लागू करवाया। महिलाओं का शरियत कानून से डर दूर भगाया व आंतकवाद का सफाया कर देश की सुरक्षा में जवानों के हाथ को मजबूत किया, आज देश सुरक्षित हाथों में है।
भाजपा विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल जैन ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी गुप्ता ने जावरा नगर के श्री दुर्गामाता मंदिर चौपाटी से जनसंपर्क प्रारंभ कर चौपाटी रोड, रेलवे फाटक, स्टेशन रोड, रतलामी गेट, लक्ष्मीबाई रोड, नीम चौक, पिंजारवाड़ी, आजाद चौक, सोमवारिया, गोवर्धननाथ मंदिर चौराहा, शुक्रवारिया, फूटी बावड़ी, पिपली बाजार, जवाहर पथ, चूड़ी बाजार, बजाज खाना, कोठी बाजार आदि क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी को जबरदस्त जनसमर्थन मिलता दिखाई दिया व शहरवासियों ने जगह जगह गुप्ता का भव्य स्वागत किया। संचालन विधानसभा संयोजक महेश सोनी ने किया एवं आभार मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने माना। जनसम्पर्क में सैंकड़ो भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE