KHABAR : शासकीय माध्यमिक विद्यालय बड़कुआ का कक्षा 5वीं का परिणाम रहा 100 प्रतिशत, आठवीं का परिणाम 88 प्रतिशत, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

April 24, 2024, 8:15 pm




मनासा। ग्राम बडकुवा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय का कक्षा 5वीं का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। वहीं इस बार आठवीं का परिणाम 88 प्रतिशत रहा।  संस्था प्रधान शैलेन्द्र जोशी ने बताया कि शिक्षक साथियों दिलीप तिवारी, सूरजमल राठौर, धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया एवं उमाशंकर धनगर ने पूरी मेहनत और अतिरिक्त समय देकर पढ़ाया उसी से परिणाम अच्छा रहा। कक्षा पाँचवी में योगिता गुर्जर ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह आठवीं मे निकिता धनगर ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ बच्चों ने प्रसन्नता व्यक्त की और खुशी-खुशी घर गए। सभी साथियों ने बच्चो क़ो हार्दिक बधाईया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।   

संबंधित समाचार

VOICE OF MP