BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2024, 4:47 pm
KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- कलेक्टर चौहान ने शांति समिति की बैठक में की अधिक से अधिक मतदान की अपील, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिला शांति समिति के सभी सदस्यों से अपील की है कि 7 मई 2024 को लोकसभा निर्वाचन के लिये होने वाले मतदान में अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिये स्वयं भी मतदान करें और अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिये प्रेरित करें।

कलेक्टर रुचिका चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में लोकसभा निर्वाचन के लिये अधिक से अधिक मतदान करने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में शहरकाजी, संत कृपाल सिंह सहित शांति समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित हुए।

साथ ही नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह, एडीएम अंजू अरुण कुमार, एडीएम टी एन सिंह, एडिशनल एसपी सियाज सहित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

कलेक्टर चौहान ने कहा कि ग्वालियर जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये हम सभी को साझा प्रयास करने की आवश्यकता है।

समिति के सभी सदस्य इस दिशा में सार्थक प्रयास करें। इसके साथ ही सभी सदस्यगण सोशल मीडिया के माध्यम से भी अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिये प्रेरित करें। शांति समिति के सदस्यों ने बैठक में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE