BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2024, 4:37 pm
KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- बहुमंजिला आवासीय कॉलोनी सिल्वर स्टेट में मतदान का संदेश देने पहुंची जिला निर्वाचन अधिकारी चौहान, बुजुर्ग महिलाओं से कहा- अपनी बहू को भी वोट डालने के लिए साथ लेकर जाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। ग्वालियर शहर के ऐसे मतदान केन्द्र जहाँ पिछले चुनावों में मतदान का प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहता आया है। ऐसे मतदान केन्द्रों से जुड़ीं गेट बंद व बहुमंजिला आवासीय कॉलोनियों में निवासरत मतदाताओं को जागरूक करने के लिये विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान शनिवार की शाम यूनिसर्सिटी रोड़ स्थित बहुमंजिला आवासीय कॉलोनी सिल्वर स्टेट में मतदान करने का संदेश देने पहुँचीं।

जिला निर्वाचन अधिकारी चौहान ने इस अवसर पर सिल्वर स्टेट आवासीय कॉलोनी की महिलाओं का आह्वान किया कि वे अपने पूरे परिवार के साथ 7 मई को मतदान करने अवश्य जाएँ। उन्होंने कहा कि आपकी बस्ती के मतदान केन्द्र रामकृष्ण आश्रम में पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत काफी कम रहा है। इस बार सभी लोग लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और बढ़चढ़कर मतदान करने जाएँ। उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं से कहा कि वे अपनी बहू के साथ और नव वधुओं से कहा कि वे अपनी सासू माँ के साथ वोट डालने जाएँ। घर का कोई भी मतदाता बगैर मतदान के नहीं रहना चाहिए।

इस मौके पर एसडीएम मुरार अशोक चौहान एवं एआरओ अतुल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं सिल्वर स्टेट के रहवासी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE