BIG BREAKING : लोकसभा चुनाव से पहले गिरी नगर पालिका नीमच के सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ पर गाज, शासन ने जारी किया ये बड़ा आदेश, संयुक्त संचालक उज्जैन के दफ्तर में किया अटैच, पढ़े खबर 

April 25, 2024, 6:25 pm




नीमच। लोकसभा चुनाव से पहले नीमच नगर पालिका के सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ पर गाज गिरी है। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर नपा सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ का तबादला कर दिया गया है। अब उन्हें संयुक्त संचालक, उज्जैन के दफ्तर अटैच किया गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य शासन ने महेन्द्र वशिष्ठ, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद नीमच के संबंध में की गई शिकायत को दृष्टिगत रखते हुए आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के परिप्रेक्ष्य में स्थानांतरण किया है। राज्य शासन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीमच को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक संयुक्त संचालक कार्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास उज्जैन संभाग उज्जैन में अटैच किया है। 

संबंधित समाचार

VOICE OF MP