NEWS : राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक सम्पन्न, डॉ शर्मा के नाम पर अध्यक्ष पद व उपाध्यक्ष पद पर बालमुकुंद मेघवाल की लगी मोहर, 21 वीं बार हुए नियुक्त, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

May 5, 2024, 12:44 pm




भवानीमंडी। शहर में स्तिथ होटल रिद्धि सिद्दी में राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ की दिनांक 04 मई 2024 को बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि घनश्याम पाटीदार जिलाध्यक्ष राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ झालावाड़, विशिष्ट अथिति हरिशंकर जांगिड़ नायब तहसीलदार पचपहाड़, दामोदर शर्मा अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भवानीमंडी रहे। जिसमे राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ झालावाड़ के जिला उपाध्यक्ष पद पर बालमुकुंद मेघवाल एवं भवानीमंडी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर डॉ मनमोहन शर्मा को सर्व सहमति से नियुक्त किया।  बैठक में राजेश शर्मा कवि, अशोक जोगी, जगदीश सोनी, मुरली मनोहर सोनी, मनोहर सिंह चौहान संयोजक शिक्षक संघ राष्ट्रीय, थलेश्वर शर्मा, पीरूलाल वर्मा, कल्याण मल मेघवाल, बजरंग सिंह सिसोदिया, संतोष शर्मा, दिनेश बाथरा आदि  अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP