झाबुआ। हरियाली अभियान के तहत जिले में वृक्षारोपण एवं सीडबॉल बनाये जाने हेतु मानसून आगमन के पूर्व तैयारियां शुरू हो चुकी है, जिसके तहत हाथीपावा पहाड़ी पर प्रशासन, वन विभाग एवं सामाजिक संगठनो के सामुदायिक प्रयासों के माध्यम से वृक्षारोपण किये जाने हेतु कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी।
कलेक्टर नेहा मीना ने बताया कि हमारे समन्वित प्रयासों के माध्यम से हाथीपावा को हरा-भरा करने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। जिसके तहत विभिन्न सामाजिक संगठनो ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। इसी के तहत हाथीपावा पहाड़ी पर ऑवरहेड टैंक एवं परकोलेशन टैंक बनाये जाने की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई। वृक्षारोपण के पश्चात सुरक्षा के उद्देश्य से तार फेंसिंग किये जाने की कार्ययोजना बनायी गयी। वन मण्डलाधिकारी हरे सिंह ठाकुर अधिक से अधिक वृक्षारोपण द्वारा हाथीपावा को सुसज्जित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त सीईओ दिनेश वर्मा, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सी एस अलावा, सीईओ जनपद पी सी वर्मा, सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।