जीरन। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ कार्यवाई करते हुए जीरन पुलिस 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 28 किलो डोडाचूरा जब्त किया हैं। डोडाचूरा की कीमत 02 लाख 80 हजार बताई जा रही हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 अप्रैल 2024 को जीरन थाना पुलिस ने मुखबीर से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए चीताखेडा-जीरन तीराहा पर बालाजी मंदिर के सामने आम रोड पर नाकाबंदी की गई। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए आरोपी विजयदास पिता शंकरदास बैरागी उम्र 21 साल निवासी बरखेडा गर्जुर थाना जीरन, अजयसिंह पिता भारतसिंह सिसोदिया उम्र 27 साल निवासी बरखेडा गुर्जर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 28 किलोग्राम डोडाचुरा एवं मोटर सायकिल एमपी 44 एमएम 4794 जप्त किया गया है। प्रकरण में अभियुक्त राजेन्द्र सिंह पिता मनोहरसिंह राजपुत निवासी बरखेडा गुर्जर को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसके संबंध में थाना जीरन पर अपराध धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तारशुदा तीनो आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर अग्रिम अनुसंधान किया जावेगा।