BREAKING NEWS
REPORT : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास मंत्री.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2024, 7:15 pm
NEWS : तपती गर्मी में अघोषित बिजली कटोती से आमजन को हो रही परेशानी- आक्या, विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ। चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर विधानसभा क्षैत्र के ग्रामीण व शहरी क्षैत्रो में अघोषित बिजली कटोती से हो रही परेशानी की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए अघोषित बिजली कटोती को बंद कराने का अनुरोध किया है।
विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखे पत्र में बताया कि विधानसभा क्षैत्र के ग्रामीण व शहरी क्षैत्रो में विगत कुछ दिनो से अघोषित बिजली कटोती की जा रही है। मई माह की तपती गर्मी के दौरान असमय बिजली कटोती से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। पिछले चार दिनो से रात्री में 9 बजे से 2 बजे तक विद्युत मांग की तुलना में आपूर्ति में 1500 से 2000 मेगा वाट की कमी रहती है, आइइएक्स से मात्र 400 से 500 मेगा वाट की बिजली ही मिल पा रही है। इस कमी के कारण वर्तमान में ग्रामीण क्षैत्र में अघोषित कटोती की जा रही है। विद्युत विभाग द्वारा कमी का कारण उत्पादन निगम द्वारा 6000 मेगा वाट से कम उत्पादन करना तथा आईईएक्स से आवश्यक बिजली का नही मिल पाना है। उन्होने मुख्यमंत्री से अघोषित बिजली कटोती से शीघ्र निजात दिलाने का अनुरोध किया।
विधायक आक्या ने बिजली आपूर्ती में कमी पर मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सुझाव दिया कि उत्पादन निगम की ईकाईयां निर्धारित क्षमता पर उत्पादन करे। इसके अतिरिक्त आईईएक्स से बिजली खरीद की वार्षिक कैपिंग जो 4.20 है उसे बढ़ाया जाए या गर्मियो के मौसम के लिये कैपिंग की सीमा को बढ़ाया जाए जिससे आईईएक्स से आवश्यक बिजली की खरीद की जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE