BREAKING NEWS
KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2024, 6:10 pm
KHABAR : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज की प्रोफेसर की पुस्तक का विमोचन, सूक्ष्म शोध और अंतर्दृष्टिपूर्ण विश्लेषण परक लेखन छात्रों और विद्वानों को लाभान्वित करेगा-डॉ. डालिमा, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज भोपाल की भाषा विभाग प्रमुख डॉ. नेहा गुप्ता ने प्रसिद्ध नाटककार अर्नाेल्ड वेस्कर पर अपनी नवीनतम पुस्तक का विमोचन आज किया। यह नया प्रकाशन अंग्रेजी साहित्य का अध्ययन कर रहे स्नातकोत्तर छात्रों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने का उद्देश्य रखता है, जो वेस्कर के कार्यों पर गहन विश्लेषण और अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।


कॉलेज की प्राचार्य डॉ. डालिमा पारवानी ने बधाई संदेश में डॉ. गुप्ता के समर्पण और विद्वत्तापूर्ण उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा, ष्डॉ. नेहा गुप्ता की नई पुस्तक अंग्रेजी साहित्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान है। उनका सूक्ष्म शोध और अंतर्दृष्टि पूर्ण विश्लेषण परक लेखन निस्संदेह छात्रों और विद्वानों को लाभान्वित करेगा। हम उनकी उपलब्धियों पर गर्व करते हैं और उनकी निरंतर सफलता की कामना करते हैं।ष्


डॉ. गुप्ता की यह नौवीं पुस्तक है, जो उनके प्रभावशाली पोर्टफोलियो में एक और महत्वपूर्ण व विद्वत्तापूर्ण योगदान है। उनका व्यापक शोध और विशेषज्ञता इस पुस्तक को विद्वानों और उभरते नाटककारों के लिए एक मूल्यवान संसाधन बनाते हैं। पुस्तक न केवल वेस्कर के नाट्य योगदानों की गहराई से पड़ताल करती है, बल्कि उनके नाटकों और उनके सामाजिक-सांस्कृतिक प्रभाव की समझ को बढ़ाने हेतु भी महत्वपूर्ण दृष्टिकोण प्रदान करती है। कॉलेज प्रबंधन ने भी डॉ. गुप्ता के निरंतर प्रयासों और साहित्य में उनके योगदानों की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE