BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2024, 7:18 pm
NEWS : विहिप मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने हर्षोल्लास से मनाई सीतानवमी, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति दुर्गावाहिनी द्वारा कुम्भानगर स्थित राममंदिर पर सीता नवमी का कार्यक्रम हर्षेल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। राम-सीता बनो प्रतियोगिता में प्रथम कनव गढ़िया, द्वितीय कृषिका सोनी व तृतीय स्थान पर हिताक्षी खत्री रही। विशेष पुरस्कार हनुमान बने दर्शन जाट ने प्राप्त किया। नृत्य प्रस्तुतियां के साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पुरस्कार प्राप्त किया।
जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजिका विहिप नगर उपाध्यक्ष राधा काबरा ने बताया कि मुख्य वक्ता दुर्गावाहिनी क्षेत्रीय संयोजिका लता पांड्या ने कहा कि मातृशक्ति ही परिवार की धूरी है। हम सबको माता सीता के जीवन काल से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उतारना चाहिए, जिससे हमारा परिवार भी सुखी और खुशहाल हो सके एवं् परिवारों में जो बिखराव हो रहा है वो समाप्त हो। मुख्य अतिथि मातृशक्ति विभाग संयोजिका संगीता ओझा ने सभी को सीता नवमी दी। अध्यक्षता करते हुए सुशीला लड्ढा ने कहा कि मॉरीशस में भी प्रार्थना के अंतर्गत माता-सीता का वर्णन है। हमारे आचरण में भी राम सीता आए। यह पर्व, त्याग, तपस्या, प्रेम और संयम भाव मन में लाता है। विशिष्ट आतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेविका प्रांत कार्यवाहीका वंदना वजीरानी ने बताया कि जग जननी सीता का पावन जीवन हमें आदर्श सिखाता है एवं पारिवारिक मूल्यों के बारे समझाता है।
कार्यक्रम में दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका शिवानी साहू एवं सह संयोजिका प्रतिभा तिवारी का उपरना ओढ़ा कर स्वागत किया गया। संचालन लीला आगाल ने किया। आभार दुर्गावाहिनी नगर संयोजिका दीपिका छीपा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा जया तोषनीवाल, उषा राधड़, मधु न्याति, भारती काबरा , कोकिला पूंगलिया उपस्थित रही। दुर्गाहिनी की नगर टोली से पूर्वा साहू, आरुषि पांडया, भूमिका टेलर, कशीष टेलर, हर्षिता प्रजापत के साथ कई अन्य बहनों का सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE