मंदसौर। जिला चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य अधिकारी मंदसौर द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय वृद्ध जन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत 20 मई 2024 को प्रातः 9 बजे से शाम 4 तक जिला चिकित्सालय मंदसौर, सिविल अस्पताल भानपुरा, गरोठ, शामगढ़, सुवासरा, सीतामऊ, मल्हारगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुंधडका, नगरी, पिपलिया मंडी, नारायणगढ़, कयामपुर में 60 वर्ष से अधिक उम्र के महिला एवं पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और उन्हें निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाएगी। वृद्धावस्था से संबंधित मानसिक स्वास्थ्य एवं शारीरिक अक्षमता इत्यादि समस्याओं विषयक सामुदायिक स्वास्थ्य संवाद सत्र का भी आयोजन किया जाएगा । वृद्धजन हेतु मानवाधिकारों /सिद्धांतों के संबंध में जन जागरूकता । वृद्ध स्वास्थ्य शिविर में नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद की जांच, दंत परीक्षण, नाक कान गला, ऑर्थाेपेडिक, क्षय रोग, फिजियोथैरेपी, बीपी, शुगर, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, मानसिक स्वास्थ्य इत्यादि का परीक्षण एवं परामर्श दिया जाएगा ।