BREAKING NEWS
REPORT : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास मंत्री.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2024, 7:16 pm
KHABAR : शहर के सीएम राइज विनोबा स्कूल को शिक्षा विभाग ने किया लाइट हाउस घोषित, विद्यालय के उप प्राचार्य व प्रधान अध्यापिका को भेंट किया स्मृति चिन्ह, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। रतलाम नगर के सीएम राइज विनोबा स्कूल को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लाइट हाउस के रूप में चिन्हित करके अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया है। विगत दिवस भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में आयुक्त लोक शिक्षण शिल्पा गुप्ता ने विद्यालय के उपप्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर और प्रधान अध्यापिका सीमा चौहान को लाइट हाउस का स्मृति चिन्ह भेंट किया। म.प्र. के 274 सीएम राइज स्कूल्स में से कुछ पैरामीटर्स के आधार पर 68 विद्यालय लाइट हाउस के रूप में चयन किये गए है।

विद्यालय की प्राचार्य संध्या वोरा के अनुसार लाइट हाउस विद्यालय के माध्यम से गुणवत्ता और निरंतरता की श्रेष्ठ शिक्षण परम्परा को अन्य विद्यालयों तक भी ले जाया जाएगा। उपप्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि विद्यालय में आने वाले समय में अन्य शासकीय विद्यालयों के लिए सीखने-सीखाने की एक प्रक्रिया शुरू होगी जिसमें स्कूल प्रैक्टिसेज, टीम बिल्डिंग प्रोसेस, एकेडमिक उन्नयन, स्टैक होल्डर की भागीदारी सहित सभी विद्यालय से जुड़े विषय रहेंगे। स्मरणीय है कि सीएम राइज विनोबा रतलाम का एकमात्र शासकीय विद्यालय है जहां अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में कक्षा 1 से 12 तक की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है।विद्यालय के परीक्षा परिणाम, अन्य गतिविधियों में सफल भागीदारी सहित शिक्षकों के प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम अनुकरणीय है। विद्यालय की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा, सहायक संचालक राहुल मंडलोई, योजना अधिकारी जितेंद्र जोशी आदि ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE