जयसिंहनगर। वन परिक्षेत्र जयसिंहनगर के अंतर्गत नगर परिषद जयसिंहनगर के कुछ वार्डाे और ग्राम खुशरवाह के आसपास पिछले एक दो दिनों से भालू को रात में घूमते हुए कई लोगो द्वारा देखा गया है शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे के आसपास जयसिंहनगर के तहसील रोड के पास स्थित लैम्प्स सोसाइटी आफिस के पास सड़क पर भालू देखे जाने के बाद देवरा रोड और बस्ती में भी भालू के देखे जाने के बात समाने आ रही है स घने आबादी वाले क्षेत्र में भालू के आने से रहवासियो में डर का माहौल बना हुआ है।
वन विभाग का अमला कर रहा निगरानी
आबादी वाले क्षेत्र में भालू के देखे जाने की खबर के सूचना के बाद वन विभाग की टीम के द्वारा भालू के विचरण पर लगातार निगरानी की जा रही है जयसिंहनगर वनपरिक्षेत्र अधिकारी द्वारा बताया गया है की जयसिंहनगर के चारो तरफ जंगल लगा हुआ है जहा कई प्रकार के जंगली जानवर रहते है सम्भवतः भारी गर्मी में पानी अथवा भोजन की तलाश में भालू जंगल क्षेत्र से बाहर निकाल कर घनी आबादी वाले क्षेत्र में आगया है वन विभाग की टीम भालू की निगरानी कर रही है सभी रहवासी रात में सावधानी और सतर्कता के साथ रहे।