BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2024, 6:30 pm
BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी का बवाल, जब व्यापारियों ने लिया बंद का निर्णय तो प्रशासन ने बुलाई मीटिंग, फिर 2 घंटे चर्चा के बाद निकला ये निर्णय, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कृषि उपज मंडी नीमच में शुक्रवार को व्यापारी के कर्मचारी और हम्माल के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद एक व्यक्ति मौके पर तलवार लेकर पहुंच गया था। इस पूरी घटना के बाद मंडी में भय का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही बघाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया। व्यापारी के कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला भी दर्ज किया हैं। 

व्यापारियों ने लिया था मंडी बंद का फैसला-
वहीं इस घटना को लेकर शुक्रवार देर रात मंडी व्यापारी संघ की बैठक हुई थी। इस बैठक में घटना को लेकर मंडी व्यापारियों और अन्य हम्माल के बीच भय का माहौल होने से सोमवार से मंडी व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निश्चय किया था। शनिवार को मंडी में नीलामी कार्य जारी रहा। जिसके बाद आज दोपहर 03 बजे से कलेक्टर कार्यालय के पास तहसील भवन में एक बैठक रखी गई। 

तहसील भवन में एसडीएम ने ली बैठक-
एसडीएम ममता खेड़े की अध्यक्षता में तहसील भवन में आयोजित बैठक में व्यापारी संघ के अध्यक्ष राकेश भारद्वाज, मंडी सचिव उमेश बसेड़िया, मंडी इंस्पेक्टर समीर दास, पुलिस अधिकारी शिशुपाल सिंह गौड़, तहसीलदार प्रेम शंकर पटेल, नवल मित्तल और मंडी व्यापारियों के प्रतिनिधि शामिल रहे। 

अपराधी किस्म के लोगों की पहचान करेंगे-
02 घंटे लंबी चली इस बैठक में निर्णय हुआ कि सोमवार 20 मई से मंडी सुचारु रूप से चलेगी। साथ ही मंडी में इस प्रकार की घटना नहीं हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मंडी में अब केवल लाइसेंस होल्डर हम्माल ही कार्य करेंगे। साथ ही अपराधी किस्म के जो लोग मंडी में कार्य कर रहे हैं उनकी पहचान कर उन्हें मंडी से प्रतिबंधित किया जाएगा। 

लाल गुलाब गैंग को करेंगे खत्म- 
मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष राकेश भारद्वाज ने बताया कि प्रशासन ने आश्वस्त किया हैं कि भविष्य में ऐसी घटना न हो उसके लिए व्यवस्था की जाएगी। साथ ही मंडी चालू रहते हुए सारी व्यवस्थाएं सुधारी जाएगी। लाल गुलाब गैंग को किसी भी कीमत पर ख़त्म किया जाएगा। साथ ही मंडी में अब व्यापारी के हम्माल और जो लाइसेंस धारी हम्माल हैं उन्हें ही मंडी में काम करने दिया जाएगा।  

मंडी में हुई घटना बेहद शर्मनाक
एसडीएम ममता खेड़े ने बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि शुक्रवार को मंडी में जो घटना हुई हैं वो शर्मनाक हैं। जो भी इस हिंसा में शामिल हैं उन पर सख्त कार्यवाई की जाएगी। साथ ही जो अपराधी किस्म के लोग मंडी में काम कर रहे हैं उनकी जांच कर मंडी से बाहर किया जाएगा। 

यह था पूरा मामला- 
शुक्रवार को मंडी में नीलामी का काम ‎चल रहा था। लहसुन व्यापारियों की‎ तरफ से प्रतिनिधि के रूप में हम्माल‎ प्रतिदिन किसानों के लहसुन की परख‎ करने के लिए कुछ बोरियां खोलकर‎ ढेर लगाते हैं ताकि लहसुन देखकर‎ बोली लगाई जा सके। शुक्रवार शाम‎ को व्यापारियों के हम्माल राहुल उम्र 31 वर्ष पिता रामकरण कैथवास ‎निवासी खेड़ापति बालाजी मार्ग‎ बघाना लहसुन की बोरी खोल रहा‎ था। इस दौरान वहां खड़े मंडी के‎ दूसरे हम्मालों ने कहा कि बोरी क्यों‎ खोल रहा है, यह हमारी है। इस बात ‎को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद‎ और मारपीट हो गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE