BREAKING NEWS
REPORT : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास मंत्री.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2024, 7:25 pm
REPORT : कलेक्टर बाथम ने किया नाले तथा तालाबों का निरीक्षण, निगम आयुक्त को दिए साफ-सफाई कराने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम ने शनिवार को शहर में तालाबों तथा नाले का निरीक्षण किया। वर्षा के दृष्टिगत नाला निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट को निर्देशित किया कि नालों की व्यवस्थित सफाई कराई जाए। नागरिकों की परेशानी दूर करने के लिए संवेदनशीलता के साथ नालों के सुधार हेतु योजना बनाई जाए। कलेक्टर द्वारा निगम आयुक्त को शहर के सभी नालों के सुधार तथा उनसे संबंधित अन्य कार्यों हेतु योजना बनाकर कार्य तत्कार प्रारम्भ करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर बाथम ने शहर के हनुमान ताल का निरीक्षण किया। साथ में मौजूद कार्यपालन यंत्री सुरेश व्यास द्वारा हनुमान ताल पर शासन की योजना के तहत किए जाने वाले कार्यों तथा टेंडर की स्थिति से अवगत कराया। कलेक्टर द्वारा शहर के सुतारों का वास पहुंचकर बहते नाले का निरीक्षण किया गया, कलेक्टर ने गंदगी के दृष्टिगत नाले की व्यवस्थित सफाई करने के निर्देश दिए।शहर के अमृतसागर तालाब का भी कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया गया। यहां जलकुंभी के फैलाव को देखते हुए निगम आयुक्त को निर्देशित किया कि जलकुंभी की सफाई के लिए एक मशीन पर्याप्त नहीं है दो मशीनों द्वारा सफाई करवाई जाए। वर्तमान में चल रही मशीन अपेक्षित गति से सफाई नहीं कर पा रही है। मशीन के कार्य की तुलना में जलकुंभी तेजी से फैल रही है इसलिए दो मशीनों से कार्य लिया जाना आवश्यक है। इस तालाब के सामने रोड के पार पड़ी गंदगी तथा कचरे को भी हटाने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।

जुलवानिया ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचकर कलेक्टर ने निगम द्वारा शहर के कचरे के निष्पादन की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। कलेक्टर द्वारा कचरा पृथक्कीकरण तथा प्लास्टिक कचरे से गत्ता निर्माण का निरीक्षण किया गया। इसी परिसर में श्वानों की नसबंदी हेतु संचालित यूनिट का निरीक्षण भी कलेक्टर ने किया। इस दौरान निगम के कार्यपालन सहायक यंत्री श्याम सोनी, उपयंत्री राजेश पाटीदार आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE