BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2024, 12:02 pm
KHABAR : विदिशा में लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार, सुरक्षा नहीं तो वोट नहीं के लगाए नारे, 9 दिन में हुई 3 चोरियों से डरे हुए हैं लोग, पढे़ खबर 

Share On:-

विदिशा। लोकसभा चुनाव की तीसरे चरण में विदिशा संसदीय सीट पर 7 में को मतदान होना है। जिला प्रशासन मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। इसके लिए पिछले 10 दिनों से मतदाता जागरूकता महाअभियान चलाया जा रहा है। ताकि लोग घरों से निकाल कर मतदान करने जरूर जाए। वहीं दूसरी ओर विदिशा में सुरक्षा की मांग को लेकर कॉलोनी ने लोगों के वोट नहीं डालने का ऐलान किया।


दरअसल विदिशा की पॉश कॉलोनी अरिहंत हिल्स में अब तक लगभग 8 चोरी की वारदात हो चुकी है। वहीं बीते 9 दिनों में तीन चोरी की वारदात से रहवासी भयभीत है। कॉलोनी पूरी से कवर्ड है और वहां सुरक्षा कर्मी तैनात रहता है इसके बाद भी चोरी हो रही थी। शनिवार को दो घरों में चोरों ने धावा बोला था, चोरों ने डॉक्टर के घर में रखे पूरे सामान को बिखेर दिया था और लैपटॉप मोबाइल सहित केश ले गए तो वहीं एक दूसरे घर में कुछ नहीं मिलने से टीवी और अन्य सामान ले गए।


जब लोगों ने चोरी के बाद कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो बह हैरान हो गया। आधी रात को 6 से 7 लोग कॉलोनी में दिखे। जिन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद कॉलोनी के लोग भयभीत हो गए। देर रात को कॉलोनी के लोग इकट्ठा होकर एक बैठक आयोजित की। इसके बाद कॉलोनी के लोगों ने मतदान नहीं करने का फैसला किया। लोगों ने सुरक्षा नहीं तो वोट नहीं, सड़क नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए।


उनका साफ तौर पर कहना था कि पुलिस लोगों की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हो रही है जब तक सुरक्षा नहीं मिलेगी। तब तक हम वोट नहीं डालेंगे। अरिहंत हिल्स के अध्यक्ष मेजर सतीश कुमार ने बताया कि अरिहंत विहार कॉलोनी और अरिहंत हिल्स में आए दिन आपराधिक गतिविधियां होती रहती है कुछ दिन पहले बच्चों के अपहरण का मामला सामने आया था। बच्चे जागरूक थे जिसके कारण किडनैपिंग होने से बच गई थी। 9 दिन पहले मनोज सिंह के यहां डकैती की वारदात हुई थी। इसके बाद फिर से दो चोरी ओर हो गई। पुलिस ने अगर पहले की चोरी का पता लगाया होता तो यह चोरियां नहीं होती। चोर बेखौफ होकर अरिहंत हिल्स में धावा बोल रहे हैं उन्हें किसी का डर नहीं है।

अरिहंत हिल्स में कुछ दिन पहले रहने आई आकृति बंसल ने बताया कि उन्होंने अरिहंत हिल्स कॉलोनी को सुरक्षित समझकर रहने आई थी, लेकिन पिछले 9 दिनों के अंदर तीन चोरी की घटनाओं से उन्हें डर लगने लगा है, उन्होंने कहा इन चोरियों से जहां माल की हानि तो हो रही है, कभी जान की हानि भी हो सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE