KHABAR : दो दिवसीय मध्‍य प्रदेश अंडर-17 स्‍टेट चेस चैम्पियनशीप-2024 प्रतियोगिता का कलेक्‍टर गुप्‍ता ने किया शुभारम्‍भ, पढ़े खबर 

May 5, 2024, 11:46 am




देवास। जिला शंतरज संघ द्वारा सेन्‍ट्रल इण्डिया अकाडमी सभागृह में आयोजित दो दिवसीय मध्‍य प्रदेश अंडर-17 स्‍टेट चेस चैम्पियनशीप-2024 प्रतियोगिता का शुभारम्‍भ कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता द्वारा किया गया। मध्‍य प्रदेश अंडर-17 स्‍टेट चेस चैम्पियनशीप-2024 प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 180 खिलाडियों ने भाग लिया। जिसमें 135 लडके और 45 लडकी खिलाडी है। प्रतियोगिता में 12 ऑर्बिटर भी उपस्थित रहेंगे। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा जीतना महत्‍वपूर्ण नहीं, खेल भावना से खेलना ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण है। बच्‍चों को शतरंज खेल खेलना चाहिए, शतरंज से एकाग्रता बडती है, जिसका फायदा पढाई में भी मिलता है। प्रतियोगिता में सफल होने पर खिलाडियों को देश और अंतराष्‍ट्रीय स्‍तर पर अपना नाम रोशन करने का मौका मिल सकता है। इस दौरान डीपीसी प्रदीप जैन, डायरेक्‍टर सीआईए चरणजीत सिंह अरोडा, ओरिण्‍टल कॉलेज के वॉईस चांसलर डॉ सुनील सोमानी, देवास जिला शंतरज संघ के उपाध्‍यक्ष चेतन राठोर, सचिव पवन यादव सहित, खिलाडियों के परिवार के सदस्‍य उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP