BREAKING NEWS
REPORT : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास मंत्री.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2024, 8:21 pm
KHABAR : दिव्यांगजनों के लिए श्रीकांत फिल्म का निःशुल्क शो आयोजित, संभागायुक्त दीपक सिंह ने किया फिल्म शो का शुभारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। जिले के 400 दिव्यांग जनों के लिए “श्रीकांत” फिल्म का निरूशुल्क शो आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ संभागायुक्त दीपक सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंगल मल्टीप्लेक्स के राजेश मंगल एवं समाजसेवी  डॉ. अनिल भंडारी द्वारा फिल्म शो का यह आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संभागायुक्त दीपक सिंह ने बच्चो के साथ चर्चा की और बताया कि यह फिल्म श्रीकांत के जीवन पर आधारित है, जो कि एक दृष्टिबाधित छात्र थे। उन्होंने अपने जीवन में किस तरह विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए अपने आप को एक आंत्रप्रन्योर के रूप में स्थापित किया।  वह जन्म से ही दृष्टिबाधित थे। उन्होंने बारहवी बोर्ड की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी कक्षा में टॉप किया था।

इस अवसर पर डॉ. अनिल भंडारी ने कहा कि सभी बच्चों को इस फिल्म से शिक्षा लेनी चाहिए एवं अपने जीवन को उच्च स्तर पर पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर ओमी खंडेलवाल, मोहित बिंदल, डॉ. जीडी सिंघल, माखन जी, अनिता, प्रजापति, रामदास गर्ग, यशराज टोंग्या सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। अंत में आभार प्रदर्शन सांई मंगल द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE