BREAKING NEWS
REPORT : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास मंत्री.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2024, 8:01 pm
BIG NEWS : कमिश्नर दीपक सिंह के फ़ैसले की हाईकोर्ट ने की पुष्टि, नशा बेचने वाले तीन आदतन अपराधियों को भेजा केंद्रीय जेल, नशे के सौदागारों पर हुई कठोर कार्रवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। नशा बेचने वालों के विरुद्ध की गई कमिश्नर दीपक सिंह की कार्रवाई को हाईकोर्ट ने सही ठहराया है। कमिश्नर दीपक सिंह ने गत माह एन डी पी एस एक्ट के तहत उषा उर्फ काली, पांगू बाई उर्फ सरिता और अमीर ख़ान को 6-6 माह के लिए केंद्रीय जेल भोपाल में निरुद्ध कराया था। अधिनियम के तहत इस फ़ैसले की पुष्टि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा भी कर दी गई है।

अपराधी पांगू बाई उर्फ सरिता पति स्व. विनय भूरिया, निवासी 121, भील कॉलोनी, मूसाखेडी, इंदौर और उषा उर्फ काली पति रामअवतार वर्मा, निवासी- 858, कुम्हारखाड़ी, बाणगंगा, इंदौर तथा अमीर खान पिता समीर खान उर्फ चमलु खान, निवासी ग्राम देवल्दी, थाना अरनोद, जिला प्रतापगढ़, राजस्थान को नशे का व्यापार करने के कारण कमिश्नर दीपक सिंह ने इंदौर संभाग के जिलों की राजस्व सीमा से 6-6 माह की अवधि के लिए निरुद्ध किया जाकर केंद्रीय जेल भोपाल में रखने के आदेश जारी किए गए थे।

यह तीनों कुख्यात अपराधी होकर अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने में लिप्त है। कई वर्षों से लगातार अपराधों में लिप्त है। अवैध मादक पदार्थ तस्करी करते पकडे जाने के बाद भी पुनः लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। अवैध मादक पदार्थ का इनका व्यापार इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों में फैला हुआ है। यह अपने एजेन्ट, बिचौलियों के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त करते व इंदौर शहर में अलग-अलग स्थानों पर अवैध मादक पदार्थ बेचते हैं। इनके विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्र में अपराध पंजीबद्ध है।

इनके द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी से समाज में विपरीत प्रभाव पड रहा था, अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का सीधा प्रभाव मनुष्य के स्वास्थ्य से जुडा होता है। पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरण में न्यायालय से जमानत का लाभ लेकर पुनः अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त शुरु कर देते हैं। न्यायालय के अभिरक्षा में रहने के उपरांत भी अप्रत्यक्ष रुप से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी अपने बिचौलियों के माध्यम से सुव्यवस्थित होकर संचालित करते रहे हैं तथा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में इनके क्रियाकलाप निरंतर जारी है। इनके उक्त कृत्य से लोक व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना को देखते हुए कमिश्नर दीपक सिंह द्वारा तीनों अपराधियों को स्वापक और मनरूप्रभावी  पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 के तहत निरूद्ध किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE