BREAKING NEWS
REPORT : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास मंत्री.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<     KHABAR : जावरा शहर काज़ी पद को लेकर विवाद, अवैध.. <<     KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2024, 8:12 pm
KHABAR : जिले में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत रूप से की जा रही है स्ट्रांग रूमों की निगरानी, मतगणना के लिए व्यापक तैयारियां जारी, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। जिले में लोकसभा निर्वाचन के लिये 13 मई को शांति पूर्ण रूप से मतदान सम्पन्न हुआ। मतगणना का कार्य 4 जून को किया जायेगा। मतदान के पश्चात ईवीएम मशीनें कड़ी सुरक्षा के बीच नेहरू स्टेडियम में बनाये गये स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि विशेष बल द्वारा स्ट्रांग रूमों की सतत रूप से निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी सतत निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि लोकसभा निर्वाचन में अब तक किसी भी राजनैतिक दल के प्रत्याशी ने नेहरू स्टेडियम में स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए आवेदन नहीं दिया है। यदि कोई भी राजनैतिक दल के प्रतिनिधि नेहरू स्टेडियम में स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए आना चाहते हैं तो वह आ सकते हैं।

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार मतगणना के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मतगणना हेतु शीघ्र ही रेण्डमाइंजेशन करके कर्मचारियों की सूची बनायी जाएगी और उन्हें मतगणना का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE