KHABAR : इंदौर में स्वरांगिनी जन विकास समिति का आयोजन, कबीर उत्सव में स्टूडेंट्स ने दी प्रस्तुति, कबीर पद गायन और नृत्य से युवाओं को जोड़े रखा, पढे़ खबर

April 28, 2024, 2:03 pm




इंदौर। स्वरागिनी जन विकास समिति द्वारा कबीर उत्सव ष्वह आज भी जागता हैष् का आयोजन शनिवार को अभिनव कला समाज गांधी हाल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7 से हुआ। इस उत्सव का उद्देश्य युवा पीढ़ी और बच्चों को भारतीय संस्कृति व विरासत से जोड़ना था। कार्यक्रम की शुरुआत स्वरांगिनी के स्टूडेंट्स अंकिता शर्मा ने सांसों की माला और पुनीत सोनी ने फूल रही सरसों गुरु वंदना की प्रस्तुति से की। आयोजन में मुख्य अतिथि संस्कृतिकर्मी संजय पटेल और अमर चड्‌ढा थे। इस मौके पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके बाद कबीर गायिका अंजना सक्सेना ने कबीर पदों की प्रस्तुति से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने चादर हो गई बहुत पुरानी, मत कर काया का अभिनाम, जरा हलके गाड़ी हांको, कौन ठगवा नगरिया, मन लागा यार फकीरी में गाकर श्रोताओं को आनंद की अनुभूति करवाई। इसी शृंखला में बनारस से आई कथक नृत्यांगना प्रशस्ति तिवारी और उनकी शिष्याओं अक्षिता, कामायनी और वैष्णवी ने कबीर पदों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से नृत्य कला का सम्मान किया।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP