BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2024, 7:15 pm
NEWS : नाकाबंदी के दौरान कार में परिवहन किया जा रहा 89.400 किलोग्राम डोडाचूरा ज़ब्त, वाहन मालिक मौका देख हुआ फरार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए रविवार को नाकाबंदी के दौरान कार में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 89.400 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त कर स्विफ्ट डिज़ायर कार ज़ब्त की है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त व परिवहन एवं भण्डारण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के तहत एएसपी परबत सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में उदयलाल एसआई  मय जाप्ता द्वारा रविवार रात्रि को फलवा धनोरा रोड़ पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान धनोरा की तरफ से स्विफ्ट डिज़ायर कार आती नज़र आई। स्विफ्ट डिज़ायर कार चालक पुलिस ज़ाब्ता को देखकर नाकाबंदी से पहले गाड़ी छोड़कर भाग गया। जो रात्रि का समय होने से दिखाई नहीं दिया। कार में कोई अवैधानिक/संदिग्ध वस्तु होने की सम्भावना होने से कार को चैक किया तो चालक व खलासी सीट के पीछे और डिग्गी में अंदर काले कट्टे नज़र आये। कट्टों को कार से निकाल कर चेक किया तो डोडा चूरा भरा हुआ मिला। जिसका वजन करने पर 89.400 किलोग्राम हुआ। उक्त अवैध डोडा चूरा व स्विफ्ट डिज़ायर कार को ज़ब्त किया गया।मौक़े से फरार कार चालक की तलाश व प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE