दूदरसी। नीमच जिले गांव दुदरसी में प्राथमिक विद्यालय भवन में मतदान केंद्र क्रमांक 09 पर सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान 9 बजे तक तो धीमी गति से चला लेकिन फिर मतदान ने धीरे-धीरे गति पकड़ी और दोपहर एक बजे तक 68 प्रतिशत मतदान हुआ। इस चुनाव में पुरुष मतदाताओं के बनिस्पत महिला मतदाताओं में जागरूकता देखी गई। महिलाओं में अपार उत्साह देखने को मिला।शाम 6 बजे तक चला मतदान में कुल 1187 मतदाताओं में से 975 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा 81 प्रतिशत मतदान हुआ।
गौरतलब है कि यहां चुनाव निर्विरोध एवं शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं देखने को नहीं मिली।