BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<     KHABAR : प्रभारी-मंत्री के दौरे से पहले ₹3 हजार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड़ और सुबह का.. <<     कसरावद में बड़ा हादसा, देवला ब्रिज के पास नदी.. <<     KHABAR : स्कूल चलें हम के दावों की खुली पोल, शहडोल.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर किया.. <<     KHABAR : टेरेसा इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत व.. <<     KHABAR : राजस्थान के श्रीगंगानगर घटना के विरोध.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और.. <<     NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2024, 4:50 pm
BIG NEWS : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत निर्वाचन कार्य में उदासीनता बरतने पर कलेक्‍टर ने किया दिवाकर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन व्‍दारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत निर्वाचन कार्य के सुचारू संपादन एवं निर्वाचन गतिविधियो के निर्वहन में उदासीनता बरतने और वरिष्‍ठ के आदेशों की अवहेलना करने पर प्रभारी जिला आपूर्ति आर एन दिवाकार को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है,कि क्यों न उनके विरूद्ध सेवा आचरण अधिनियम 1969 की धारा-3 क के तहत अनुशासनात्‍मक कार्यवाही की जाए। इस संबंध में दिवाकर को अपना स्पष्टीकरण कारण बताओ सूचना-पत्र की प्राप्ति से 03 दिवस में समक्ष उपस्थित होकर, प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अनुपस्थिति अथवा स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने की दशा में उनके विरूद्ध एक पक्षीय योग्य वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

उल्‍लैखनीय है,कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत निर्वाचन कार्य के सुचारू रूप से संपादन एवं निर्वाचन गतिविधियों के विधानसभा खण्‍ड 228-मनासा, 229-नीमच एवं 230 जावद के लिए 4 पृथक-पृथक वेडर के माध्‍यम से 4 सुविधायुक्‍त पेड स्‍वल्‍पाहार काउण्‍टर लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्‍त निर्देशों को गंभीरता से  न लेते हुए तीन काउण्‍टरों की व्‍यवस्‍था एक ही वेण्‍डर को दे गई। जिसमें 2 काउण्‍टरों द्वारा स्‍वल्‍पाहार का विक्रय बहुत विलंब से प्रारंभ किया गया था तथा स्‍वल्‍पाहार की गुणवत्‍ता भी ठीक न होने से मतदान दलों को असुविधा का सामना करना पडा । इस पर यह कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE