नीमच। पटवा एकेडमी फॉर एजुकेशन नीमच के छात्रा-छात्राओं ने सत्र 2023-24 की 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर विद्यालय, माता-पिता के साथ शिक्षकगणों का मान बढाया, जिसमें कक्षा 12 वीं के तनिषा-गोपाल पाटीदार (विज्ञान) 94.60 प्रतिशत, चिराग-जगदीशचंद्र मूलचन्दानी (विज्ञान) 91.40 प्रतिशतएवं आरूषि - जिनपाल पटवा (विज्ञान) 90.60 प्रतिशत, अपूर्व-सचिन लसोड (वाणिज्य) 80.00 प्रतिशत, अनुराधा-दिनेश बैरागी (कला) 84.80 प्रतिशतहांसिल किये, वहीं कक्षा 10 वीं की परीक्षा परिणाम में प्रतिभा-गोपाल राठौर ने 90.00 प्रतिशत, दिशांत-जगन्नाथ पाटीदार 85.2 प्रतिशत, पलक - विजय गुप्ता 84.40 प्रतिशतअंक हांसिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। पटवा एकेडमी फॉर एजुकेषन प्रधानाचार्य एच.एस.गाडे एवं शिक्षकगणों ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को इस सफलता पर बधाई देते हुए ने उज्जवल भविष्य की कामना की है। विद्यालय का कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम शत -प्रतिषत रहा एवं कक्षा 12 वीं का 99 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा।