BIG NEWS : मुख्यमंत्री मोहन यादव की पोलायकलां में सभा आज, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे जनसभा को संबोधित, पढे़ खबर 

April 28, 2024, 2:12 pm




शाजापुर। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज यानी की रविवार को शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा के पोलायकलां में पहुंचेंगे। सीएम यहां भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेंगे।   भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री यादव भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी के समर्थन में आम सभा को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आमसभा के बाद मुख्यमंत्री यादव स्व.सालिगराम तोमर के निवास पहुंचेंगे और परिवारजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर द्वारा सुसनेर के लिए रवाना होंगे।   पोलायकलां के बस स्टैंड पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ता पहुंचना शुरू हो गए हैं।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP