उज्जैन। चौथे चरण के लोकसभा चुनाव में उज्जैन-आलोट लोकसभा सीट के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है।
उज्जैन जिले के घटि्टया विधानसभा के गुराड़िया गुर्जर गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। सुबह 11 बजे तक एक भी मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव नर्मदा सिंचाई लाइन नहीं आई, जर्जर स्कूल बिल्डिंग और सेवा सहकारी संस्था की बिल्डिंग ठीक नहीं हुई। एसडीएम राजाराम करजरे, तहसीलदार प्रकाश परिहार ग्रामीणों को मना रहे हैं।