नीमच। लोकतंत्र के महापर्व के तहत नीमच जिले में सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया जारी है। मतदान केंद्रों तक पहुंचकर मतदाता भी उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी वॉईस ऑफ एमपी ने सैल्फी विद मतदान अभियान चलाया है। आप भी अपने मताधिकार का उपयोग कर अपनी सैल्फी मोबाइल नंबर 9516110253 पर भेज सकते हैं। बाबजी नेटवर्क के एमडी मुस्तफा हुसैन ने भी ह्युमन राईटस एक्टिविटिज व समाजसेविका फातेमा नजमी के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। साथ ही जिले के मतदाताओं से भी बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।