नीमच। जिले के नीमच विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 189 गांव मांगरोल चक पर लोगों ने सड़क और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर वोटिंग का बहिष्कार कर दिया। अब तक ग्रामीणों की ओर से वोटिंग नहीं की गई है। तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी समझाइश देने में जुटे हुए हैं। फिलहाल ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।