देवास। जिले में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में लोकसभा संसदीय क्षेत्र देवास और खण्डवा के लिए मतदान जारी है। मतदान के प्रति सभी वर्गाे के मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। मतदाता सुबह से ही मतदान केन्द्र में पहुंचे और मतदान किया। मतदाताओं ने मतदान केन्द्रों पर बनाये गये सेल्फी पाईंट पर सेल्फी भी ली। वही सांसद प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी सपत्नीक सहित उत्कृष्ट विद्यालय मतदान क्रमांक 182 पर पहुंच मतदान किया।सांसद प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी ने मतदताओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी मतदाता अपने घरों से निकलकर मतदान करें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी मतदाताओं का मतदान करना जरूरी है। मतदाता मतदान कर अन्य नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें, जिससे शत प्रतिशत मतदान हो सकें। उन्होंने कहा कि माननीय मोदी जी को लोग 400 पार इस बार पुरा होगा एक बार फिर मोदी जी देश के प्रधानमंत्री के रूप में सामने आएंगे, वही मध्य प्रदेश में 29 की 29 सिट भारतीय जनता पार्टी जीतकर आएगी। ओर देवास शाजापुर लोकसभा भी भारी बहुमत से इस बार रिकॉर्ड तोड़ेगी।