नीमच। मंदसौर संसदीय सीट पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। मतदान का यह क्रम शाम 6 बजे तक चलेगा। लोकसभा क्षेत्र के कई बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
आपकों बता दें कि इस बार भाजपा ने तीन बार के सांसद सुधीर गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। जिनका मुकाबला कांग्रेस के दिलीप सिंह गुर्जर से है। मुख्य मुकाबला इन्हीं दोनों दलों के बीच हैं। इन दोनों सहित कुल 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस सीट पर सुबह 11 बजे तक 34.12 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।
मंदसौर में 32.05 प्रतिशत, मल्हारगढ़ में 36.42 प्रतिशत, सुवासरा में 32.44 प्रतिशत, गरोठ में 33.35 प्रतिशत, नीमच में 35.66 प्रतिशत, मनासा में 35.50 प्रतिशत, जावरा में 34.00 प्रतिशत व जावद में 34.32 प्रतिशत मतदान हुआ है।