खरगोन। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में कसरावद नगर में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला है। मतदान करने के लिए सुबह से ही मतदान केंद्र पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष पहुंच गए। सुबह से पानी ने दी दस्तक लेकिन मतदाता मतदान के लिए डटे रहे वहीं अभी दोपहर में तेज धूप ने भी रूद्र रूप दिखाना चालू कर दिया है लेकिन मतदाता लगातार मतदान करते दिख रहे है कसरावद नए बस स्टैंड पर आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 42 पर एसडीएम अग्रिम कुमार तहसील मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भी अपना मत दान किया उनके द्वारा पूरे निर्वाचन क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का भी संदेश दिया और बताया गया कि सुबह 11 तक 34.70 मतदान पूर्ण हो चुका है वहां मौजूद मतदान कर्मियों की टीम अलर्ट मोड पर नजर आई है।