KHABAR : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम मौर्य पहुंचे दतिया, शक्तिपीठ मां पीतांबरा में देवी बगलामुखी के किए दर्शन, पढे़ खबर

April 30, 2024, 6:51 pm




दतिया। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे। जहां स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनकी अगवानी की, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पीतांबरा मंदिर पर पहुंच कर मां बगलामुखी देवी के दर्शन किए और वनखंडेश्वर महादेव पर जल अभिषेक किया। वही मीडिया से बात कर कहा कि, भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश की 29 में से 29 और उत्तर प्रदेश की 80 से 80 सीट जीत रही है। साथी उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की लहर है। लोग नारा लगा रहे हैं कि 4 जून को 400 पार। हमें पूर्ण विश्वास है कि हम 400 पर सीटों पर विजय हासिल कर एक बार फिर पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने जा रहे हैं।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP