नीमच। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मुख्य केन्द्रीय प्रभारी योग ऋषि स्वामी रामदेव जी के परम शिष्य के नीमच आगमन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। इस हेतु दिनांक 21 मई को सायं 5 बजे गोमाबाई रोड़ स्थित रोटरी डॉयमण्ड पार्क पर होने वाली बैठक में नीमच जिले की सभी स्वयं सेवी संस्थाएँ एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों को सादर आमंत्रित किया गया है। बैठक में भोपाल से भारत स्वाभिमान न्यास के राज्य प्रभारी राजेन्द्र आर्य एवं टीम द्वारा नीमच के सभी गणमान्यजनों से भेंट कर सहभागिता प्रदान की जावेगी।
अतः सभी योग निष्ठ राष्ट्र निष्ठ सनातनी भाई बहनों से पतंजलि योग समिति के संरक्षक प्रमोद रामावत प्रमोद, डा. स्मृति रेखा जारोली आत्मशुद्धि आश्रम, मिशन विश्व गुरु म.प्र. अध्यक्ष भूरालाल जैन, उपाध्यक्ष सुनिल शर्मा, जिला अध्यक्ष भूरालाल प्रजापति, जिला सचिव ललित पाटीदार, ग्रामीण अध्यक्ष शिवदयाल नागदा, दुर्गा वाहिनी भावना भारद्वाज, प्रचार मंत्री मंजू सोनी कुकड़ेश्वर एवं भारत स्वाभिमान न्यास कार्यवाहक जिला प्रभारी मनोहर भारद्वाज, पतंजलि योग समिति कार्यवाहक जिला प्रभारी कमला शंकर भट्ट जीरन, महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी मीना जायसवाल, रचना सिंहल जावद, टीना गर्ग, युवा प्रभारी योगाचार्य आनंद शर्मा, परशुराम पण्ड्या, विष्णु देव शर्मा सावन ने सभी गणमान्य योग गुरु, योग साधक साधिकाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आव्हान किया है। उक्त जानकारी बालकृष्ण सोलंकी व मीडिया प्रभारी अरूण यादव द्वारा दी गई।