BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2024, 7:56 pm
KHABAR : सेवा के क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली संस्था इनरव्हील क्लब ने किया आई क्यू टेस्ट का आयोजन, रोटरी क्लब के हॉल में वरिष्ठ मातृशक्ति ने दिया उद्बोधन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सेवा के क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली संस्था इनरव्हील शाखा नीमच ने क्षेत्र में अनूठा आयोजन किया। संस्था की पूर्व अध्यक्ष डॉ. माधुरी चौरसिया द्वारा बताया गया नगर की चालीस वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए आई.क्यू. टेस्ट का आयोजन आज रोटरी क्लब के हॉल में साय पांच बजे किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं इनरव्हील जनक ओलीवर गोल्डी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इनरव्हील प्रार्थना का वाचन सचिव अमरजीत कौर छाबड़ा ने किया। अपने स्वागत उद्बोधन में अध्यक्ष रजिया अहमद ने कहा की महिलाएं अपनी तार्किक योग्यता को बढ़ाये इस उद्देश्य को लेकर यह आयोजन किया गया। हमें खुशी हैं कि लगभग 100 महिलाओं ने इसमें भाग लिया। 

आई.क्यू. टेस्ट में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। आई.क्यू. टेस्ट में 25 प्रश्नों का एक पेपर प्रदान किया गया जिसके हल महिलाओं ने 25 मिनट में किये। प्रश्न पत्रों की जाँच उसी समय की गई। इस दौरान डॉ. माधुरी चौरसिया ने वहाँ उपस्थित महिलाओं से 20 प्रश्न मौखिक प्रणाली से पूछे उत्तर देने वाली महिलाओं को उसी समय पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

आई.क्यू. टेस्ट में प्रथम डॉ. मनीषा चमडिया, द्वितीय श्वेता चुंडावत, तृतीय बीना लालवानी रही। जिन्हे 1500, 1000 एवं 500 रूपये नगद राशि प्रदान की गयी। तीन प्रोत्साहन पुरूस्कार सुधा मोगरा, कीर्ति खंगावन एवं सुनीता काठेड को प्रदान किए गये। मातृत्व दिवस पर आयोजित मां से जुड़े संस्मरण प्रतियोगिता में प्रथम सरोज गांधी, द्वितीय अलका चड्ढा और तृतीय सपना गोयल एवं अलका गोयल को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर इनरव्हील क्लब के आग्रह पर निशुल्क सिलाई प्रशिक्षिका प्रीति पोरवाल को भी सम्मानित किया गया। इनर व्हील क्लब में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए क्लब पदाधिकारी द्वारा डॉक्टर माधुरी चौरसिया, सरोज गांधी, हिमांगिनी त्रिवेदी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहसचिव हेमांगिनी त्रिवेदी, एडीटर कुसुम कदम, कोषाध्यक्ष अल्का श्रीवास्तव की भूमिका सराहनीय रही। 

इस अवसर पर सरिता पाटीदार, तृप्ति दुआ, रागिनी कालरा, जया मोटवानी, बीना लालवानी, शारदा तौर, सीमा अरोड़ा, अल्का गोयल, सरिता गोयल, हेमा गुप्ता एवं संगीता गोयल सहित बड़ी संख्या में इनरव्हील मेंबर्स एवं महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष सरोज गांधी ने किया। आभार हेमांगिनी त्रिवेदी ने माना।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE