KHABAR : ब्रज नंदिनी महिला मंडल नीमच के तत्वावधान में होगा नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन, भक्तों को मिलेगा कथा वाचक विनोद भैय्या राठौर का सान्न्निध्य, पढ़े खबर 

May 1, 2024, 11:43 am




नीमच। ब्रज नंदिनी महिला मंडल नीमच के तत्वावधान में 1 से 3 मई तक प्रतिदिन शाम 7  से 10 बजे तक महाराणा बंगला कोर्ट के पीछे नीमच पर कथा वाचक विनोद भैय्या राठौर के श्री मुख से नानी बाई का मायरा की अमृत ज्ञान गंगा प्रवाहित होगी। नानी बाई का मायरा की कथा का शंखनाद आज 1 मई बुधवार 4ः30 बजे सांवरिया सेठ मंदिर नीमच सिटी में पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा एवं ठाकुर जी की शोभा यात्रा का शंखनाद से होगा, जिसमें महिलाएं चुनरी की साड़ी पहन व कलश सिरोधार्य कर सहभागी बनेगी। 2 मई गुरुवार को भक्त नरसिंह जी व नानी बाई की विशेष कथा राधे कृष्णा का महारास और 3 मई शुक्रवार को नानी बाई का भात खाटू श्याम मंदिर बावड़ी वाले मंदिर नीमच से दोपहर 3 बजे मायरा अग्रवाल जागृति महिला क्लब द्वारा लाया जाएगा।  

संबंधित समाचार

VOICE OF MP