BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2024, 8:11 pm
KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनगढ़ ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहीद बलिदान दिवस के रूप में मनाई, कार्यालय पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। संचार क्रांति के अग्रदूत भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि रतनगढ़ शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शाम 05 बजे नीमच-सिंगोली मेंन रोड पर शहर कांग्रेस कार्यालय रतनगढ़ पर मनाई गई।  
सर्वप्रथम राजीव गाँधी की तस्वीर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश मकवाना द्वारा अगरबत्ती माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज व्यास एवं समस्त कांग्रेस पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बारी-बारी से राजीव जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद लखन भाटी अजा प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ राजेश सोलंकी, वरिष्ठ नेता धीरज व्यास द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। 
भाटी ने कार्यकर्ताओं के बीच अपने संबोधन में कहा कि राजीव गांधी की ही देन है कि युवाओ को 18 वर्ष की अवस्था में मत डालने का हक दिया यह राजीव गांधी की ही देन है। व्यास एवं डॉ सोलंकी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी ने इस देश के लिए बहुत कुछ किया संचार क्रांति इंटरनेट यह राजीव गांधी की ही देन है तथा त्रि स्तरीय पंचायती राज को राजीव ने ही लागू किया तथा स्व राजीव गांधी का बलिदान देश सदैव याद रखेगा। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष शंभू भाई चारण द्वारा किया गया। कार्यकर्म का आभार वरिष्ठ नेता सुभाष व्यास द्वारा व्यक्त किया गया। 
इस अवसर पर जिला जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज व्यास, वरिष्ठ नेता रमेश मकवाना, कैलाश मंडोवरा, सुभाष व्यास, पूर्व पार्षद गण लखन भाटी, प्रताप वर्मा (सेक्टर अध्यक्ष), अजा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष डॉ राजेश सोलंकी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शंभू भाई चारण, हरिशंकर सोलंकी, शांतिलाल सोनी, बेनीराम वर्मा, युवा नेता कादिर खान, परवेज अब्बासी, लाला मिस्त्री, महामंत्री ताहा राव, युथ मंडल अध्यक्ष बालचंद सोलंकी, वरिष्ठ नेता ताहेर राव बोहरा, हुजेफा बोहरा, प्रहलाद वर्मा, वरिष्ठ नेता रतन दास बैरागी, रितेश जैन, वरिष्ठ मुरली राठौर, मेघराज सोनी, आरिफ आसिफ, मिस्त्री सिराज पठान, मुन्ना भाई पठान, आसिफ अब्बासी, असरफ पठान, शाहरुख खान, सैफुद्दीन गली वाला, जाहिद अंसारी आदि भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE