BREAKING NEWS
NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे,.. <<     पोलायकलां में पीएम आवास योजना पर उठे सवाल,.. <<     KHABAR : श्रीराम मंदिर में पहली बार मनाई जाएगी.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में 13 अगस्त को होगा विशाल.. <<     शिक्षा और संघर्ष,चापड़ा के किसान पुत्र शुभम.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 18 सीएम.. <<     खरगोन में झमाझम बारिश से कई इलाके जलमग्न,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में तिरंगा रैली और भाषण.. <<     KHABAR : भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा.. <<     BIG NEWS : कैबिनेट बैठक, भोपाल-विदिशा फोरलेन समेत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2024, 8:03 pm
BIG NEWS : मोड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 09 दिवसीय 21 कुण्डीय श्री हरि हरात्मक महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन, पढ़े खबर  

Share On:-

सिंगोली। सिंगोली से नजदीकी ग्राम पटियाल और धोगवां के बीच पवित्र ब्राह्मणी नदी और ग्वाल्दी नदी के संगम स्थल के तट पर स्थित मोड़ेश्वर महादेव के नाम से प्रसिद्ध भगवान शंकर के मंदिर परिसर में 21 कुण्डीय श्री हरि हरात्मक महायज्ञ का 9 दिवसीय आयोजन आज 21 मई मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ। 
वैशाख शुक्ल 6 सोमवार दिनाँक 13 मई से वैशाख शुक्ल 13 मंगलवार दिनाँक 21 मई तक आयोजित 9 दिवसीय इस महायज्ञ का श्री गणेश 13 मई सोमवार को दश विधि स्नान, गणपति पूजन, पुण्यावाचन, जलयात्रा, वरण श्री मोड़ेश्वर महादेव के अभिषेक के साथ हुआ। जिसमें 16 मई गुरुवार को मण्डप पूजन, अग्नि स्थापना के साथ ही अभिजीत मुहूर्त में हवन प्रारंभ हुआ। वहीं 19 मई रविवार को अन्नपूर्णा महास्नान, घण्टाधिवास एवं 20 मई सोमवार को हवन, पुष्पाधिवास, फलाधिवास, सुख शय्या, न्यास ध्यान के आयोजन सम्पन्न हुए। 21 मई मंगलवार को अन्नपूर्णा प्राण प्रतिष्ठा और पूर्णाहुति के साथ ही 9 दिवसीय आयोजन का समापन हो गया। 
महायज्ञ महोत्सव आयोजन समिति के अनुसार यज्ञ के महत्वपूर्ण वचनों से सिद्ध होता है कि संसार में यज्ञ ही एक साधन है जिसके द्वारा संसार के प्राणी मात्र सुखी हो सकते हैं। इसी आधार को लक्ष्य में रखते हुए इस कराल कलिकाल के प्रभाव से समस्त जनता जनार्दन की सुख शान्ति के लिए वर्षों से पूर्ण तपस्या में निरंतर अनन्त विभूषित 108 श्री युगलकिशोरदास जी त्यागी के सुशिष्य श्री रामदास जी महाराज (नरसिंहद्वार पारसोली वाले) के सानिध्य में भारत में होने वाले देवी प्रकोप तथा अनेक विघ्नों के निवारणार्थ एवं विश्व की सुख-समृद्धि हेतु लोककल्याणकारी भावनाओं से प्रेरित होकर महेशचन्द्र त्रिपाठी (जावद वाले) के यज्ञाचार्य में श्री मोड़ेश्वर महादेव में 21 कुण्डीय श्री हरि हरात्मक महायज्ञ का आयोजन रखा गया था। इसके साथ ही वृन्दावन की प्रसिद्ध रामलीला का भी आयोजन किया जा रहा था। महायज्ञ महोत्सव पूर्ण होने पर आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी बन्धुओं का आभार व्यक्त किया है। 
आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पूर्णाहुति के अवसर पर दूर दूर से महायज्ञ में सम्मिलित हुए साधु संतों को विदाई के रूप में भेंट दी गई वहीं श्री बालकृष्ण लीला संस्थान वृन्दावन के द्वारा प्रतिदिन सुबह 11.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक एवं रात्रि में 8 बजे से 11 बजे तक रामलीला व रासलीला के मंचन को भी श्रद्धालुओं ने खूब पसंद किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE