झालावाड़। मृतक देवेन्द्र सिंह की पत्नी रानू कंवर को जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मंगलवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चैक सौंपा।
गौरतलब है कि तहसील रायपुर के ग्राम सालरी निवासी 32 वर्षीय देवेन्द्र सिंह की गत 29 फरवरी 2024 को घर में आटा चक्की चलाते हुए करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। करंट लगने से मृत्यु होने पर जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के माध्यम से जिला कलक्टर द्वारा मृतक की पत्नी को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चैक प्रदान किया गया। इस दौरान जेवीवीएनएल के अधिशाषी अभियंता के एल बड़ोदिया सहित मृतक के परिजन उपस्थित रहे।