नीमच। शहर में कुचबंदिया गिहारा समाज द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव का दो दिवसीय आयोजन किया। इस अवसर पर कुचबंदिया गिहारा समाज द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाली। वैशाख माह के बारस के दिन चल समारोह व तेरस के दिन महू रोड स्थित मरी माता मंदिर पर सुबह से पूजा अर्चना व हवन का कार्यक्रम किया गया। शाम को भव्य आरती के साथ पूजा की होगी। भक्तो को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
शोभायात्रा में नीमच के साथ ही देश भर से समाजजन उत्साह के साथ शामिल हुए। रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे धजे युवक की यूवतियों ने ढोल नगाड़े और बंद बाजे पर बिखर रही स्वर लहरियों पर जमकर नृत्य किया।