देवास। जिले में कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग दल द्वारा मुखबिर की सुचना पर वृत्त बागली (अ) में हाथ भट्टी मदिरा निर्माण के अड्डों पर कार्यवाही कर चलित भट्ठियों को नष्ट किया गया। कार्यवाही में लगभग 3000 किलो ग्राम महुआ लाहन एवं 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। महुआ लाहन को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। कार्यवाही में 05 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत दर्ज किए गए। जप्त सामग्री का बाजार मूल्य 03 लाख 08 हजार रूपये है।
कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक राज कुमारी मंडलोई, विजय कुचेरिया, प्रेम यादव, दिनेश भार्गव, उमेश स्वर्णकार, आबकारी मुख्य आरक्षक, राजाराम रैकवार, दीपक धूरिया, आबकारी आरक्षक बाल कृष्ण जायसवाल, राजेश जोशी, नितिन सोनी, भगत सिंह परते, आशीष गुप्ता, निकिता परमार शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातर जारी रहेगी।