BIG REPORT : पूर्व सीएम ने गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, लाडली बहनों से भी मिले, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा रहे साथ, ग्रामों में जनसंपर्क के लिए हुए रवाना, पढे़ खबर 

May 1, 2024, 2:49 pm




सिहोर। विदिशा से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को सीहोर पहुंचे। उन्होंने गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की। उसके बाद सीहोर जिले के गांवों में जन आशीर्वाद यात्रा के रूप में रवाना हुए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर में गणेश मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, सीहोर विधायक सुदेश राय सहित भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद बड़ी संख्या में उपस्थित लाडली बहनों ने भी शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। गणेश मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद लोकसभा क्षेत्र विदिशा से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ग्राम सेवानिया शाहपुर कोरिया, महोडीया, संग्रामपुर सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामों में जनसंपर्क के लिए रवाना हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज वह इछावर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में पहुंचकर जनता से आशीर्वाद लेंगे।  

संबंधित समाचार

VOICE OF MP