BREAKING NEWS
BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2024, 5:15 pm
REPORT : नीमच कलेक्‍टर दिनेश जैन ने की मतगणना तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर एंव जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन द्वारा मंगलवार को अधिकारियो की बैठक में लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत आगामी 4 जून 2024 को होने वाली मतगणना की आवश्‍यक तैयारियों,प्रबंधों की विस्‍तार से समीक्षा की गई और सभी अधिकारियों को मतगणना के लिए सभी आवश्‍यक प्रबंध समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, सीएसपी नवलसिह सिसोदिया, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, एडीएम लक्ष्‍मी गामड, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू, सभी आरओ, एआरओ और जिला अधिकारी उपस्थित थे।    

बैठक में कलेक्‍टर जैन ने मतगणना के लिए चेक लिस्‍ट अनुसार सभी आवश्‍यक प्रबंध , व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। बैठक में मतगणना परिणामों की उदघोषणा, एलईडी पर प्रदर्शन एवं बैरिकेटिंग्‍स की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर ने मीडिया सेन्‍टर पर मतगणना के राउण्‍डवार परिणामों की जानकारी उपलब्‍ध कराने के लिए पर्याप्‍त संख्‍या में फोटोकापी करवाकर, मीडिया को उपलब्‍ध कराने के लिए फोटो कापीयर मशीन, मीडिया सेन्‍टर में लगने वाले, टीव्‍ही की व्‍यवस्‍था करने तथा मतगणना कर्मियों, मीडिया कर्मियों के लिए चाय, नाश्‍ता, पेयजल एवं भोजन की व्‍यवस्‍था के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE