मंदसौर। लोकसभा क्षेत्र मंदसौर-नीमच से कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर का फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है। जिस पर हैकर द्वारा अनावश्यक पोस्ट की जा रही है।
दिलीप सिंह गुर्जर की शोशल मीडिया टीम ने द्वारा बताया गया हैं कि अज्ञात हैकर द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर का फेसबुक पेज हक कर लिया गया हैं। साथ ही अनावश्यक पोस्ट भी शेयर की जा रही हैं। इन पोस्ट को आप नजर अंदाज करें और कोई कमेंट या रिप्लाई न करे। हमारी सोशल मीडिया टीम जल्द ही इस पेज को रिकवर करने की कोशिश कर रही है।