बड़वानी। दुनिया गर्म हो रही है और ऐसा ही चलता रहा तो इंसान के लिए बढ़ती गर्मी में रहना मुश्किल होता चला जाएगा और एक समय ऐसा आएगा जब हमारा अपना पूरा ग्रह पृथ्वी इंसानों के रहने लायक नहीं बचेगा। बेशक ऐसा निकट भविष्य में तो नहीं होगा। लेकिन अगर हमने जल्दी हालात काबू नहीं किए तो स्थिति हमारे हाथ से निकल जाएगी । बढ़ते हुये ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के उद्देश्य से प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी आनंद कुमार तिवारी तथा न्यायाधीश प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश संध्या श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिका मजिस्ट्रेट सीता कन्नोजे, स्कूटर से पहुंचे । प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी ने सभी से अपील कि है कि जहा पर दो पहिया से काम हो सकता है, वहा पर चार पहिया वाहन का उपयोग नही करना चाहिए। यदि एक दिन हम गाड़ी का उपयोग नही करेंगे तो वाहनों से निकलने वाली गैसें वातावरण में तपिश कम होगी, और उर्जा कि भी बचत होगी है । उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए पैदल चलना या साइकिल से यात्रा करना चाहिए, अत्याधिक वाहनों के उपयोग से सड़क परिवहन से यातायात जाम, पार्किंग जैसी समस्याएं होती हैं, उससे भी निजात पाया जा सकता है। यदि आपके आसपास अन्य अधिकारी अथवा कर्मचारी निवास करता है, तो उनसे सम्पर्क कर एक साथ एक ही वाहन में कार्यालय आया और जाया जा सकता है। यदि कूलर से काम हो सकता है, तो हमें एसी का उपयोग नहीं करना चाहिए, ताकि उर्जा बचाई जा सके। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी दिलीपसिंह मुजाल्दा, उपस्थित थे।