BREAKING NEWS
NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे,.. <<     पोलायकलां में पीएम आवास योजना पर उठे सवाल,.. <<     KHABAR : श्रीराम मंदिर में पहली बार मनाई जाएगी.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में 13 अगस्त को होगा विशाल.. <<     शिक्षा और संघर्ष,चापड़ा के किसान पुत्र शुभम.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 18 सीएम.. <<     खरगोन में झमाझम बारिश से कई इलाके जलमग्न,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में तिरंगा रैली और भाषण.. <<     KHABAR : भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा.. <<     BIG NEWS : कैबिनेट बैठक, भोपाल-विदिशा फोरलेन समेत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2024, 4:23 pm
BIG NEWS : संस्था बीआर फाउंडेशन का सेल्फी विथ सकोरा अभियान, पक्षियों का जीवन बचाने के लिए मंदसौर शहर में वितरित किए 3100 परिंडे, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। भीषण गर्मी इस दौर में बेजुबान पशु पक्षियों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए मध्यप्रदेश की सामाजिक संस्था बीआर फाउंडेशन द्वारा बेजुबान पशु पक्षियों के लिए एक अभियान चला रही हैं। सकाेरा विथ सेल्फी अभियान सीजन-5, इस अभियान के तहत संस्था प्रतिवर्ष 21 हजार सकोरे आम लोगों में वितरित करती है। मंगलवार को संस्था द्वारा मंदसौर शहर में आम लोगों को नि:शुल्क 3100 साै परिंडे वितरित करने का लक्ष्य रखा गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नेताओं और अधिकारियों एवं समाजसेवीयाे द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। तत्पश्चात नगर के मुख्य चौराहे एवं नगर की हर दुकान पर सकाेरे वितरित किए।इस सराहनीय कार्य में नगर वासी भी बड़े उत्साह के साथ सम्मिलित हुए एवं परिंडे में प्रतिदिन पानी डालने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमाबाई बंसीलाल गुर्जर, संस्था संरक्षक शांतिलाल मालवीय (पूर्व जनपद प्रधान), सुरेश खचनारिया, विनय दुबेला संरक्षक (पंछी बचाओ), समाजसेवी सुनील बंसल, संस्था संस्थापक कृष्ण परिहार, पंछी बचाओ संस्थापक राकेश भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष विद्या कड़ौतिया, संजय नीमा, प्रदेश कोषाध्यक्ष हर्षित कडोतिया, जिला अध्यक्ष कमलेश भमरोटा, उपाध्यक्ष हेमंत कछावा, जय सिसोदिया, सोनिया नाहर, अरविंद दांगी, नागेश्वर मालवीय, सुनील सोलंकी, भारत बामनिया, सलोनी मोदी, नानू पटेल, आशा पारीक आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सूरज धनगर द्वारा दी गई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE